जरासंध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जरासंध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19 जुलाई 2019

जरासंध के दो टुकड़े करने के बाद भी वह जीवित हो जाता था,

जरासंध के दो टुकड़े करने के बाद भी वह जीवित हो जाता था,

भगवान कृष्ण का मामा था कंस। कंस का ससुर था जरासंध। कंस के वध के बाद भगवान श्री कृष्ण को सबसे ज्यादा यदि किसी ने परेशान किया तो वह था जरासंध। वह बृहद्रथ नाम के राजा का पुत्र था। मगध सम्राट जरासंध का राज्य भारत में सबसे शक्तिशाली राज्य था। उसके पास सबसे विशाल सेना थी। वह अत्यंत ही क्रूर और अत्याचारी था। हरिवंशपुराण के अनुसार उसने काशी, कोशल, चेदि, मालवा, विदेह, अंग, वंग, कलिंग, पांडय, सौबिर, मद्र, कश्मीर और गांधार के राजाओं को परास्त कर सभी को अपने अधीन बना लिया था। इसी कारण पुराणों में जरासंध की बहुत चर्चा मिलती है। जरासंध अत्यंत क्रूर एवं साम्राज्यवादी प्रवृत्ति का शासक था।


कहते हैं कि जरासंध ने अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिया था। बंदी राजाओं को उसने पहाड़ी किले में कैद कर लिया था। यह भी कहा जाता है कि जरासंध 100 राजाओं को बंदी बनाकर किसी विशेष दिन उनकी बलि देना चाहता था जिससे कि वह चक्रवर्ती सम्राट बन सके।

यह ब्लॉग खोजें